ट्रक से बिहार जा रहे आठरह बैल बरामद, तस्कर भागने में सफल

ट्रक से बिहार जा रहे आठरह बैल बरामद, तस्कर भागने में सफल



कुशीनगर : जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र के एन एच 28 सलेमगढ़ पैठानी टोला गांव के पास एक ट्रक में बिहार की ओर जारहे आठरह बैल पुलिस ने बरामद किया। वही तस्कर ट्रक से कूदकर फरार हो गए।पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में लेकर कारवाई मे जुटी है। 






बता दे की रात्रि गश्त कर प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला, चौकीप्रभारी श्रवण यादव, दिवान योगेश राय,बिनोद राय,का.अमित सिंह, राजेश यादव लौट रहे थे कि सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर एक ट्रक चालक पैसा देकर बिना रशीद लिए पुलिस को देख भागने लगा।शक होने पर उक्त पुलिस टीम ने पिछा किया।



यह भी पढ़े - राजनीति जीवन में कभी नहीं लिया झूठ का सहारा: आरपीएन





चालक सहित उसमें बैठे तस्कर ट्रक सलेमगढ़ पैठानी टोला गांव के निकट खड़ीकर कूदकर भाग गए।पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच किया तो ट्रक संख्या एच आर 55क्यू 2409 पर बैल लदे थे।जिसे कब्जे मे ले जांच किया तो आठरह बैल बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात तस्करो के विरुद्ध पशू क्रूरता, गोबध निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज कारवाई की जारही है।



यह भी पढ़े - दो पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी गिरफ्तार, एक तमन्चा, कारतूस बरामद

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured