समाजवादी छात्रसंघ का गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर पदयात्रा, ' दो कदम अन्नदाता के साथ '


समाजवादी छात्रसभा का गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर पदयात्रा, ' दो कदम अन्नदाता के साथ '
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता 


समाजवादी पार्टी के छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह ‘देव‘ के नेतृत्व में गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर ‘‘दो कदम अन्नदाता के साथ‘‘ पदयात्रा तम्बौर, सीतापुर से पूर्व सांसद श्री मुख्तार अनीस के निवास से प्रारम्भ होकर 200 कि.मी. की यात्रा पूरी कर आज जब लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर पहुंची तो उसका नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी तथा विधान परिषद सदस्य श्री एसआरएस यादव ने स्वागत किया और उन्हें बधाई दिया।

यह भी पढ़े  : भाजपा के लोग एटीएम खाली कर नोट इकट्ठा कर रहे, लोकसभा चुनाव में हो सकता है उपयोग : अखिलेश


‘‘दो कदम अन्नदाता के साथ‘‘ पदयात्रा के इस अवसर पर विधायक श्री आनन्द भदौरिया, पूर्व सांसद श्रीमती सुशीला सरोज, पूर्व विधायक श्री मनीष रावत, युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विकास यादव, सीतापुर के मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मो0 एबाद, समाजवादी युवजनसभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजेश यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेष अध्यक्ष श्री प्रदीप तिवारी तथा सीतापुर के जिलाध्यक्ष श्री छत्रपाल सिंह, भी उपस्थित थे। 

यह भी पढ़े : BJP पडरौना विधायक व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का दावा, योगी से बेहतर थी माया सरकार


उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की बदहाली पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए हाथों में गन्ना लिए समाजवादी नौजवानों की पदयात्रा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने भी बधाई दी और इस गर्मी के मौसम में लम्बी यात्रा करने वाले पदयात्रियों के जज्बे का सम्मान किया।

पार्टी प्रवक्ता के कहा समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानों की चिंता की हैं। श्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में बजट का 75 प्रतिशत धनराशि खेती और किसानों के लिए रखा था। दुर्भाग्य से भाजपा की ऐसी सरकार है जो किसानों के बारे में पूरी तरह संवेदनशून्य है। उसे किसानों की कोई चिंता नहीं है। भाजपा के लिए किसान कोई मुद्दा नहीं है। उसकी समस्याओं से भी उसे कोई लेनादेना नहीं है।

श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि श्री अखिलेश यादव पिछले दिनों जब बहराइच से लखनऊ आ रहे थे तो उन्हें महमूदाबाद में किसान ने बताया कि उसका १० बीघा गन्ना खेत में खड़ा है। उसे पर्ची नहीं मिल पायी हैं। बिचैलिए किसानों का शोषण कर रहे हैं। मजबूरी में किसान को अपना गन्ना जलाना पडे़गा।

उन्होंने ने कहा राज्य का किसान महसूस कर रहा है कि उसके साथ भाजपा ने धोखा किया हैं। गन्ना किसानों को न तो निर्धारित समर्थन मूल्य मिल मालिक दे रहे हैं और नहीं उसे बकाया भुगतान हो रहा है। डाॅ0 लोहिया वादाखिलाफी को भ्रष्टाचार मानते थे श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है।

यह भी पढ़े : दुष्कर्म की पीड़िता के पिता की ‘पुलिस कस्टडी’ में मौत, नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए : अखिलेश यादव


श्री राजेन्द्र चौधरी के कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी सरकार में वर्ष 2016-2017 को किसान वर्ष घोषित किया था। किसान को समाजवादी पार्टी ने अन्नादाता का सम्मान दिया जबकि भाजपा ने लूट की छूट दे रखी है। इससे किसानों में गहरा आक्रोश है। भाजपा ने इन दिनों गांवों में चैपाल लगाने और वहां रात में विश्राम करने का ढकोसला शुरू किया है। ये दिन गेंहू की मड़ाई-कटाई के हैं। किसान को इससे फुरसत नही। दूसरे उसे अपनी फसल आवारा पशुओं और आगजनी आदि से बचाने की चिंता रहती है। ऐसे में वह अपने खेत ओर फसल की रखवाई करे या चैपाल में हाजिरी दे। भाजपा का यह दोहरा चरित्र है।

पदयात्रियों ने बताया कि गांवों से गुजरते हुए किसान भाइयों ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने तो किसानों को बदहाली के सिवा कुछ नहीं दिया है, जबकि अखिलेश जी के समय किसान को गन्ना का लाभप्रद मूल्य मिला था और खेत में गन्ना रहने तक मिलों को पेराई करने का आदेश था। गन्ना किसानों को समय से भुगतान भी हो गया था।

श्री दिग्विजय सिंह ‘देव‘ के साथ किसान पदयात्रा में मुख्य रूप से शामिल  सर्व श्री निहाल कुरैशी, विद्यासागर यादव, प्रदीप सिंह पन्नू, राबिन सिंह यादव, अंकित त्रिवेदी, कौशल किशोर, अभिषेक कटियार, सृजन शुक्ला, उद्देश्य निगम, राकेश श्रीवास्तव दीपू आदि रहे। 


0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured