![]() |
| स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियो की बैठक |
कुशीनगर: जनपद में लोकसभा चुनाव में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के उद्देश्य से प्रेक्षकगण श्री राजा शेखर वुन्दु, श्री मनीष अग्रवाल, जिला मजिस्ट्रेट डा0 अनिल कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री राजीव नारायण मिश्र द्वारा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल(सी.ए.पी.एफ.), राज्य सशस्त्र पुलिस बल(एस.ए.पी), तथा प्रान्तीय आर्म्ड कान्सटेबिलरी(पी.ए.सी.) के समस्त अधिकारीगणों के साथ आवश्यक बैठक किया गया गया।
जनपद के वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में भलीभाँति अवगत कराया गया।
यह भी पढ़े - ट्रक से बिहार जा रहे आठरह बैल बरामद, तस्कर भागने में सफल
बतादे की लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण (सातवां चरण) 19 मई को उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर सहित कुल 13 सीटों (महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज) का चुनाव होना है।


Post a Comment