![]() |
| श्री यमुना प्रसाद (पुलिस अधीक्षक कुशीनगर) |
उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर में आज दिनांक 19-02-2018 को थाना कोतवाली हाटा में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री यमुना प्रसाद के द्वारा यातायात नियमों के प्रति लोगो को जागरुक करने के लिए अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक का नेतृत्व में सड़क सुरक्षा हेतु बिना हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के लिए अभियान चला लोगो को जागरूक किया गया । जिसके तहत लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए हेलमेट का वितरण भी किया गया।
अभियान के तहत हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर चलने और यातायात नियमो का पालन करने वालों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री यमुना प्रसाद सहित क्षेत्राधिकार कसया श्री ओमपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाटा, व अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।


Post a Comment