![]() |
| RPN Singh |
कुशीनगर: कुशीनगर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री कुंवर आरपीएन ने सदर विधानसभा क्षेत्र के कुबेरस्थान बाजार में बुधवार को नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने वसूलों की राजनीति की है, कभी भी झूठ का सहारा नहीं लिया। भाजपा नेताओं में झूठ बोलने की प्रतियोगिता चल रही है।
आर पी एन सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि इनके कथनी और करनी में काफी अंतर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी वादे झूठे निकले, जुमलेबाजी उनकी फितरत है। बीते लोकसभा चुनाव में मोदी ने केंद्र में सरकार बनने पर सौ दिनों में पडरौना चीनी मिल चलवाने का वादा किया था। उनके कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे हो गए, परिणाम सबके सामने है।
यह भी पढ़े - देश को सपा-बसपा व कांग्रेस से बचाएं : विजय दुबे
उन्होंने ने कहा पीएम ने प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, चाय व पकौड़ा की दुकान चलाना भी उनके लिए रोजगार की श्रेणी में आता है। कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव शौर्यवीर सिंह ने कहा कि देश के विकास के लिए भाजपा को सत्ता से दूर रखना जरूरी है। भाजपा नेता समाज को तोड़ रहे हैं।
अपने सम्बोधन के दौरान राजू जायसवाल, सोनू जायसवाल, जहीरुद्दीन शेख, कृष्ण प्रताप सिंह चंदन, मानवेंद्र तिवारी, सकीम अंसारी, सुभाष पटेल, संतोष सिंह, जावेद आलम, इरफान अंसारी, देवेंद्र सिंह, सत्यम सिंह, अशोक चौधरी, तौफिक आलम, नवीज आलम, गुड्डू मल्ल, ऋषिकेश मिश्र आदि मौजूद रहे।


Post a Comment