![]() |
| यूपी सीएम श्री योगी आदित्यनाथ |
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के दुधई में स्कूली वैन और ट्रेन की टक्कर से हुई दुर्घटना में घायल भर्ती बच्चों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में पहुंचकर देखा और उनके परिजनों से इलाज आदि के बारे में जानकारी लिया।
यह भी पढ़े : कुशीनगर : दुदही की घटना में बेसिक शिक्षा अधिकारी और सड़क परिवहन अधिकारी सस्पेंड
मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतक बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल बच्चों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
यह भी पढ़े : कुशीनगर एयरपोर्ट निर्माण की समस्या दूर, बाधा बनी जमीन की रजिस्ट्री शुरू
मुख्यमंत्री ने कुशीनगर और गोरखपुर के जिला प्रशासन को घायलों का बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। इलाज के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों को लगाया जाए। घायलों की हर संभव सहायता हो और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री योगी का मंडी का दौरा, कहा ख़रीद में कोई बिचौलिया न हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडलायुक्त गोरखपुर को इस दुर्घटना की जांच जिम्मेदारी सौंपी गई है जो शाम तक अपनी रिपोर्ट देंगे। इस घटना के लिए जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।


Post a Comment