![]() |
| कुशीनगर जागरण |
कुशीनगर: हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गांव तीनपरसा के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को मौत हो गई। सूचना आम होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले जांच शुरू कर दिया।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गांव तीनपरसा के निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को मौत हो गई। सूचना आम होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताते हैं कि शैलेष कुशवाहा शाम को खेत की तरफ गया था।
यह भी पढ़े - दो पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी गिरफ्तार, एक तमन्चा, कारतूस बरामद
अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और वह खेत में ही गिर गया। देर तक घर न लौटने पर पत्नी व परिजन उसे खोजते हुए खेत की तरफ गए तो वह अचेत पड़ा मिला। परिजन उसे आनन-फानन में तुर्कहा स्थित सीएचसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


Post a Comment