कच्ची शराब के धंधेबाजो पर पुलिस की छापामारी, बड़ी मात्रा में लहन और कच्ची बरामद


 कच्ची शराब के धंधेबाजो पर पुलिस की छापामारी, बड़ी मात्रा में लहन और कच्ची बरामद

कुशीनगर : अवैध शराब को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी टीम ने रविवार को कुबेरस्थान, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में आधा दर्जन जगहों पर सघन छापामारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में कच्ची व लहन बरामद हुआ। टीम ने मौके से एक धंधेबाज को भी धर दबोचा। 



पुलिस कार्रवाई के दौरान अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मची रही। जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में टीम कुबेरस्थान क्षेत्र के गांव पिपरा रज्जब, पिपरा स्थित ईंट भट्ठों पर छापामारी की। जहां 100 लीटर कच्ची शराब व 200 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। 


यह भी पढ़े - संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में



इसी तरह टीम थाने के गांव सरया, सेमरा स्थित ईंट भट्ठे पर छापामारी की। टीम ने भट्ठे से 50 लीटर कच्ची शराब तथा 100 किलोग्राम लहन तथा शराब बनाने का उपकरण बरामद किया। टीम ने मौके से एक धंधेबाज विधू निवासी झारखंड को धर दबोचा। क्रम में ही टीम तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों पर छापामारी की, जहां खरदरपुल स्थित एक गुमटी से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुआ। हालांकि कारोबारी मौके से भाग निकला। 



छापामारी टीम में आबकारी निरीक्षक गोपालजी श्रीवास्तव, परवेज अंसारी, रमाकांत, कामाख्या नारायण राय, राघवेंद्र वर्मा, सुनैना आदि मौजूद रहे। जिला आबकारी अधिकारी सिंह ने कहा कि डीएम के आदेश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। शराब के अवैध कारोबारियों की अब खैर नहीं। अभियान निरंतर चलता रहेगा।

यह भी पढ़े - ट्रक से बिहार जा रहे आठरह बैल बरामद, तस्कर भागने में सफल


0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured