![]() |
| देश को सपा-बसपा व कांग्रेस से बचाएं विजय दुबे |
कुशीनगर : जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सदर विधानसभा क्षेत्र के बलकुड़िया बाजार में हुई। अपने संबोधन में पार्टी प्रत्याशी विजय कुमार दुबे ने कहा कि कांग्रेस के मूल में ही भ्रष्टाचार है। देश पर सबसे अधिक समय तक शासन करने वाली इस पार्टी का कार्यकाल घोटालों के नाम रहा।
सपा-बसपा भी इसी राह पर चलने वाली पार्टियां हैं, इनका मकसद सिर्फ और सिर्फ लूटना है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई दिशा देने का कार्य किया है, आज चहुंओर तरक्की हो रही। सड़क, बिजली व अस्पताल से वंचित गांवों में सुविधाएं मुहैया कराई जा रहीं। वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र की जन-कल्याणकारी नीतियों से आज गांव, गरीब, युवा व महिलाएं खुशहाल हैं। सरकार द्वारा संचालित योजनाएं रुकने न पाएं। इसलिए केंद्र में फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार जरूरी है।
यह भी पढ़े - सांसद धर्मेंद्र ने रोड-शो कर सपा-बसपा गठबंधन के लिए मांगा समर्थन
विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, विजय प्रकाश दीक्षित, किशोर यादव ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व दुबे ने ठोराही, दुबौली, कुरमौल, कलवारीपट्टी आदि गांवों में संपर्क कर ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर मोहन चौहान, संजीव दीक्षित, अवधेश सिंह, धनंजय तिवारी, कपिलदेव लाल श्रीवास्तव, राधेश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Post a Comment