अनियंत्रित टेंपो पलटने से कई घायल

अनियंत्रित टेंपो पलटने से कई घायल

कुशीनगर : डुमरभार गांव के समीप सोमवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुशीनगर थाने के अंतर्गत एक अनियंत्रित होकर एक टेंपो सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया, जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। 





एनएचएआई की एंबुलेंस से उन्हें फाजिलनगर सीएचसी भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक महिला सहित तीन को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। 

यह भी पढ़े -  सरकारी अनाज को चोरी-छिपे भेजा जा रहा था बिहार, गांव वालों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा


हाटा कोतवाली के गांव मुजहना से टेंपो रिजर्व कर लोग सासामुसा (बिहार) के गांव शामपुर में इलाज कराने जा रहे थे। डुमरभार गांव के समीप एक बाइक को बचाने के चक्कर में चालक ने अचानक टेंपो को मोड़ दिया। जिससे अनियंत्रित होकर पलट गई। 



चीख-पुकार सुन ग्रामीण पहुंचे और घायल मथुरा प्रसाद , रविन्द्र कुमार, मंगुरी देवी व उनके पति मथुरा प्रसाद निवासी मुजहना, नंदकिशोर निषाद, रामवृक्ष प्रसाद निवासी हेतिमपुर कुंआ टोला को टेंपो से बाहर निकाला। चिकित्सकों ने मथुरा व उनकी पत्नी मंगुरी देवी एवं रामवृक्ष को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए भिजवाया गया है। दुर्घनाग्रस्त टेंपो पुलिस के कब्जे में है।

यह भी पढ़े - चोरी की बाइक और बोलेरो सहित 3 गिरफ्तार



0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured