![]() |
| तरयासुजान पुलिस ने देशी तमंचा के साथ दो को किया गिरफ्तार |
कुशीनगर : जनपद के तरयासुजान में आज सुबह पुलिस ने सलेमगढ़ मकुंदपुर चौराहे से दो लोगो को दो12 बोर के अबैध तमंचा के साथ उस समय पकड़ा जब वह तमंचा बिक्री करने के लिये ग्राहक के तलाश में लगे हुये थे।
तरयासुजान पुलिस की कार्यवही
यह भी पढ़े - चोरी की बाइक और बोलेरो सहित 3 गिरफ्तार
जनपद में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक राजीव नरायण मिश्र द्वारा चलाये जा रहे अपराध और अपराधियो के विरुद्ध मुहिम में बीती रात भोर में चौकी प्रभारी बहादुरपुर श्रवण कुमार यादव हमराह हेड कानस्टेबल योगेश राय, आरक्षी बिकाश यादव, नरेंद्र यादव के साथ क्षेत्र गस्त से वापस आ रहे थे की सलेमगढ़ मकुंदपुर चैराहे पर दो लोग संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े थे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे।
यह भी पढ़े - शिक्षक को गोली मारने वाला शूटर असलम अंसारी सहित तीन गिरफ्तार,असलहा बरामद
पुलिस टीम ने उनको दौड़ा कर पकड़ लिया। जिनके पास से एक, एक12 बोर का तमंचा जमा तलाशी में पाया गया। जिनकी पहचान पप्पू शाह पुत्र मोहन साह निवासी फुलवरिया थाना कुचायकोट जिला गोपालगंज, बिहार, वही दूसरे की पहचान उमेश शाह पुत्र रामनाथ निवासी बनकटा थाना गोपालपुर, गोपालगंज ,बिहार के रुप मे हुआ।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछ ताछ में स्वीकार किया है कि यह दोनों असलहा बेचने के लिये लाये थे।
यह भी पढ़े - शातीर अंतर जनपदीय चोर गिरफ्तार,नगद, अबैध असलहा,आभूषण बरामद
मुकामी पुलिस इन दोनों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर बिधिक कार्यवाही में जुटी है।


Post a Comment