सरकारी अनाज को चोरी-छिपे भेजा जा रहा था बिहार, गांव वालों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Kushinagar News in Hindi
सरकारी अनाज को चोरी-छिपे भेजा जा रहा था  बिहार, गांव वालों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा




कुशीनगर : जनपद के तमकुही ब्लाक के गंगुआ गांव में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर बिहार बेंचने के लिए ले जाए जा रहे सरकारी अनाज को दौड़ाकर बिहार के भागीपट्टी के पास पकड़ लिया। यह अनाज गांव के कोटेदार का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने अनाज लदी गाड़ी को समउर पुलिस चौकी के हवाले कर एसडीएम को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम तमकुहीराज अरविन्द कुमार ने दुकान की जांच शुरू कर दी। कोटे को निलंबित कर आगे की कार्रवाई जारी थी।






सोमवार को दोपहर के समय  ट्रैक्टर-ट्राली पर करीब 38 बोरा सरकारी गेहूं लादकर बिहार बेंचने के लिए ले जाया जा रहा था। इसकी भनक लगते ही गांव के रामेश्वर गुप्ता, अजय गुप्ता, उपेन्द्र, इमरान, पुष्कर यादव, परशुराम गुप्ता आदि गाव वालो ने पीछा करते हुए गांव से करीब ढाई किमी दूर बिहार के भागीपट्टी गांव के समीप से राशन लदी ट्रैक्टर-ट्राली को घेर कर पकड़ लिया। 


यह भी पढ़े - चोरी की बाइक और बोलेरो सहित 3 गिरफ्तार



अनाज से लदी गाड़ी को समउर बाजार पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार गांव के गरीबों के मुंह के निवाले को ग्रामीणों में बांटने की बजाय बाजारों में बेच देता है। महाशिवरात्रि होने के चलते गांव के अधिकांश लोग शिवालय में चले गए थे, जिसका लाभ लेते हुए अनाज को बिहार भेजा जा रहा था।



यह भी पढ़े - शिक्षक को गोली मारने वाला शूटर असलम अंसारी सहित तीन गिरफ्तार,असलहा बरामद



घटना की सूचना मिलने के थोड़े ही देर बाद पहुंचे एसडीएम तमकुही ने सप्लाई इस्पेक्टर को फोन कर बुलाया। सप्लाई इंस्पेक्टर विजय राय कोटेदार के गोदाम में मौजूद राशन की गणना में लग गए। कोटेदार के गोदाम में 138 बोरी गेहूं व 120 बोरी चावल मौजूद पाया गया। 





अब राशन उठान व स्टॉक रजिस्टर की जांच चल रही थी। इस संबंध में एसडीएम का कहना रहा कि तत्काल प्रभाव से कोटा को निलंबित कर दिया गया है। स्टाक मिलान के बाद अगर कोटेदार के गोदाम में राशन कम मिला तो कोटा निरस्तीकरण के साथ की कोटेदार के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।


यह भी पढ़े - रसिक पीठ महंत जन्मेजय शरण पर दर्ज हुआ मुकदमा, कहा बीजेपी नेता के दबाव मे हुआ मुकदमा


0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured