![]() |
| चोरी की बाइक और बोलेरो सहित 3 गिरफ्तार |
कुशीनगर : जनपद के रामकोला में वाहन चेकिंग के दौरान रामकोला और कप्तानगंज थाने की पुलिस के संयुक्त प्रयास से तीन वाहन चोर पकड़े गए हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी की बाइक और बोलेरो बरामद किया है।
चेकिंग के दौरान एक चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। सीओ खड्डा नवीन कुमार नायक ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि ये चोर वाहनों को चुराकर बिहार में बेंचते हैं।
यह भी पढ़े - शिक्षक को गोली मारने वाला शूटर असलम अंसारी सहित तीन गिरफ्तार,असलहा बरामद
रामकोला और कप्तानगंज थाने की पुलिस ने बाइक चोरों को पकड़ने में सफलता पाई है जबकि कप्तानगंज पुलिस ने बोलेरो चोर को पकड़ा है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
कुशीनगर एसपी राजीव नारायण मिश्र के निर्देशानुसार वाहन चोरों को चिह्नित कर उनके गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई। सीओ ने बताया कि सोमवार की भोर में रामकोला और कप्तानगंज पुलिस अपने सीमावर्ती क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी महराजगंज की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आते दिखे।
यह भी पढ़े - शातीर अंतर जनपदीय चोर गिरफ्तार,नगद, अबैध असलहा,आभूषण बरामद
उन्होंने बाइक रोकने का संकेत किया गया तो वे रामकोला की तरफ भाग निकले। रामकोला पुलिस ने घेराबंदी कर अपने थाना क्षेत्र में उन्हें पकड़ लिया। दूसरी ओर कप्तानगंज पुलिस ने कप्तानगंज कस्बे से बोलेरो चुराकर भाग रहे चोरों को पकड़ा जिसे चुराने वाला बिहार के मोतिहारी जिले के थाना लौरिया का निवासी भोला महतो है।
यह भी पढ़े - कच्ची शराब पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 410 ली० शराब सहित 22 गिरफ्तार
पुलिस द्वारा गिरफ्तार बाइक चोरों का नाम अभिषेक तिवारी व अनूप तिवारी साकिन धनेवा थाना धनेई जिला महाराजगंज है। बाइक सवार एक चोर भागने में सफल रहा। वे वाहन चोरी करके बिहार में बेंचते हैं।
इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी में रामकोला थाने के एसओ दिलीप कुमार पांडे और कप्तानगंज के एसओ राहुल कुमार सिंह के साथ हेड कांस्टेबल सुनील सिंह, अवधेश सिंह यादव, कांस्टेबल देवेंद्र मोहन यादव, विनोद यादव, संजय यादव, अमरजीत आदि का योगदान रहा।


Post a Comment