तमकुहीराज : चुनावी वादो को पुरा करने मे विफल रही बीजेपी - नरेश उत्तम पटेल

चुनावी वादो को पुरा करने मे विफल रही बीजेपी - नरेश उत्तम पटेल


तमकुहीराज : सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार से जनता त्रस्त है। दूसरी तरफ सरकार जुमलेबाजी व पूजीपतियो को मजबूत करने मे लगी हुई है। चुनावी वादो को पुरा करने मे विफल रही बीजेपी नई नई रचनाये रच कर लोगो का ध्यान महंगाई, भ्रष्टाचार आदि से भटकाने मे लगी है। सपा बसपा के गठबंधन आगामी चुनाव मे बीजेपी को पुरी तरह से सफाया करने जा रही है। 





ये बाते बुधवार को जहरीली शराब कांड के पीडितो से मिलकर लौटने के बाद तमकुहीराज स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर आयोजित प्रेस वार्ता मे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कही। उन्होने कहा कि 2014 मे भाजपा ने प्रतिवर्ष 2 करोड युवाओ को रोजगार देने, स्वदेशी अपनाने, कालाधन वापस लाने का वादा किया था। 


यह भी पढ़े - मारपीट में घायल की मौत, पडरौना कोतवाली क्षेत्र का है मामला



लेकिन हर मोर्चे पर विफल सरकार किसी भी बजट मे इसके लिए प्रस्ताव तक नही ला सकी। उन्होने सरकार को घेरते हुए कहा कि पूर्व की सरकारो मे 40 प्रतिशत एफडीआई होने पर हो हल्ला मचाने वाली बीजेपी ने पुजीपतियो को लाभ पहुंचाने के लिए 100 प्रतिशत कर दिया। विदेशी व्यापार को बढावा देने के कारण स्वदेशी उद्योग धन्धे प्रभावित हो रहे है। 




उन्होने प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओ के विफलताओ को गिनाते हुए पुलवामा मे शहीद हुए सैनिको के प्रति शोक संबेदना व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, रामअवध यादव, नंद‌किशोर मिश्र, विश्वनाथ सिंह, राधेश्याम ‌सिंह, मुहम्मद इलियाश अंसारी, मधुरश्याम राय, और आदि समाजवादी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े - शिक्षक को गोली मारने वाला शूटर असलम अंसारी सहित तीन गिरफ्तार,असलहा बरामद


0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured