मारपीट में घायल की मौत, पडरौना कोतवाली क्षेत्र का है मामला

Padrauna News in Hindi
कुशीनगर जागरण 


कुशीनगर: पडरौना कोतवाली क्षेत्र के चन्दरपुर गांव में आठ दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल एक की मौत के मामंले को लेकर सोमवार की सुबह बवाल हो गया। पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने सुसवलिया के पास पडरौना-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।





पडरौना-कप्तानगंज मार्ग जाम के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी किया। जाम की वजह से सैकड़ों वाहनों की कतार दोनों ओर लग गई थी।


यह भी पढ़े - शिक्षक को गोली मारने वाला शूटर असलम अंसारी सहित तीन गिरफ्तार,असलहा बरामद


जनपद के पडरौना कोतवाली के चंदरपृर गांव में गाली देने के विवद में सुमित उर्फ बुलबुल नामक किशोर को गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। घायल किशोर को पहले पडरौना के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया लेकिन उसकी नाजुक हालत देख उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


यह भी पढ़े - शातीर अंतर जनपदीय चोर गिरफ्तार,नगद, अबैध असलहा,आभूषण बरामद


वहां भी नाजुक स्थिति को देखते हुए गोरखपुर से उसे लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाया गया जहां शनिवार की रात उसकी मौत हो गयी। रविवार की शाम किशोर का शव उसके गांव आया। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार की शाम से ही पुलिस को सूचना दी गयी परन्तु पुलिस गांव में नहीं पहुँची। 



जबकि किशोर का शव गांव में पहुँचने से तनाव बढ़ रहा था। सोमवार की सुबह ग्रामीण किशोर का शव लेकर सुसवलिया गांव  के सामने पडरौना-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।

यह भी पढ़े - 

शहीदों की बात पर सीएम योगी आदित्यनाथ के टूट गये सब्र का बांध


0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured