![]() |
| अखिलेश यादव (फाइल फोटो ) |
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन का 'एकाध हफ्ते में एलान होने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा बीजेपी के ही सिखाए पाठ पर अपना गणित दुरूस्त कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि सपा-बसपा के गठबंधन की औपचारिक घोषणा के समय के बारे में पूछे जाने पर कहा ''गठबंधन का समय भी पता लगेगा आपको। बस, एकाध हफ्ते की बात है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने जो गणित सबको सिखाया, भाजपा ने अपना गणित ठीक करने के लिए देश में ना जाने कितने गठबंधन किए। शायद सपा-बसपा भी अपना गणित दुरूस्त कर रहे हैं। गठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने की सम्भावनाओं के सवाल पर अखिलेश ने कहा ''गठबंधन के दोनों नेताओं को तय करना है कि कांग्रेस साथ होगी या नहीं।
बिजली बिल बकाएदारों के लिए बकाया चुकाने का सुनहरा अवसर, बिना सरचार्ज के 31 मार्च तक कर सकते है जमा
हालांकि श्री अखिलेश यादव ने गठबंधन के बारे में विस्तार से कुछ भी बताने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि जहां तक उत्तर प्रदेश और देश का सवाल है तो लोग परिवर्तन चाहते हैं। देश ने ऐसा वक्त देखा है, जहां हर चीज रुक गई और जो वादे किए गए थे, वे पूरे नहीं हुए, लिहाजा देश बदलाव चाहता है।
आपको बतादे कि सपा और बसपा के गठबंधन को लेकर सरगर्मियां खासी तेज हो गयी हैं। गठबंधन को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश और बसपा प्रमुख मायावती के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। माना जा रहा है कि गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल और कुछ अन्य छोटे दलों को भी शामिल किया जा सकता है।


Post a Comment