कुशीनगर पुलिस अधीक्षक ने ग्राहक सेवा केन्द्रों की सुरक्षा व्यस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश पुलिस कुशीनगर 


कुशीनगर : आज दिनांक 07.01.2019 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री राजीव नारायण मिश्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रान्तर्गत बैंक / एटीएम, जनसेवा केन्द्रों एवं बैंकों के आस-पास चेकिंग किया गया व बैंकों में अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछ-ताछ भी की गयी,  जिससे जनपद में लूट, छिनैती, चोरी जैसी घटना की रोकथाम हो सके। 


कुशीनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हाटा कैश बैन लूट में तीन को किया गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा स्वयं भी जनसेवा केन्द्रों / बैंक का निरीक्षण करते हुए बैंक अधिकारी/कर्मचारीगण से सुरक्षा के सम्बन्ध मे बात-चीत किया गया तथा बैंक / जनसेवा केन्द्रों में सीसीटीवी लगाने एवं सशस्त्र गार्ड रखने हेतु दिशा निर्देश दिये गये। 



उसके बाद पुलिस अधीक्षक का काफिला एन्टी रोमियो दस्ते के साथ कॉलेजो के आस पास घूम रहे आठ मनचलों को घेराबंदी कर  पकड़ा तथा उनके परिजनों को बुलाकर दुबारा ऐसा न करने की सख्त हिदायत देकर उन्हें छोड़ा गया।

कुशीनगर : थाना क्षेत्र कुबेरस्थान के गांव गंगौली में जमीनी विवाद में दो की मौत कई गंभीर रूप से घायल

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured