![]() |
| कुशीनगर पुलिस |
कुशीनगर : जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा - कप्तानगंज मार्ग पर 10 दिसंबर को हुये कैश वैन में लगभग 1.5 करोड़ लूटकांड में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। तथा उनके पास से पुलिस ने करीब 47 लाख रूपये नगद तथा जमीन के कागजात भी बरामद हुये है गिरफ्तार अभियुक्तो ने कई अन्य जनपदों में लूटकांड करने के बारे में बताया है।
इस मामले के सम्बन्ध में पुलिस अधिक्षक श्री राजीव नारायण मिश्र ने प्रेस वार्ता में बताया की इस लूटकांड की ख़ुलासा के लिये एक दर्जन टीमों का गठन किया गया था जो कार्य में लगी थी इसी कड़ी में आज पुलिस को मुखबीर से ख़बर मिला की लूटकांड में शामिल लोग हाटा कोतवाली के भड़कुड़वा तिराहे पर बोलेरों गाड़ी में मौजूद है तथा लुटे पैसे को खपाने कही जा रहे।
कुशीनगर पुलिस ने इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
इस पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के नाम सतीश जायसवाल पुत्र लक्ष्मण जायसवाल निवासी लार चौक,थाना लार जनपद देवरिया, नागेंद्र पुत्र जीवित शाह निवासी राजपुर थाना रघुनाथपुर जनपद सिवान बिहार, तथा रामभवन पुत्र सूर्य बली निषाद निवासी जंगल धूसण थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर शामिल है।
पुलिस को इन तीनो अभियुक्तों के पास से करीब लगभग 46 लाख नगद तथा एक अभियुक्त ने लुट के 10 लाख रूपये से जमीन रजिस्टरी करायी थी जिसका कागज़ पुलिस ने बरामद किया है तथा एक अवैध पिस्टल तथा कारतूस मिला है।
इस पुरे लूटकांड का मास्टरमाइंड सतीश जायसवाल बताया गया जिसपर देवरिया, वाराणसी, गोरखपुर, कुशीनगर, सिवान बिहार में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।


Post a Comment