![]() |
| भाजपा राज में कानून ब्यवस्था ध्वस्त - अखिलेश |
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी का लोकतंत्र में विश्वास है क्योंकि जनता की असली ताकत लोकतंत्र ही है। भाजपा राज में लोकतंत्र को जानबूझकर कमजोर किया गया है। कानून व्यवस्था बदतर हुई है। नौजवान कुंठित है और महिलाएं-बच्चियां तक असुरक्षित हैं। अल्पसंख्यक दहशत में हैं। महामहिम राज्यपाल महोदय के भी बार-बार कहने के बावजूद कि कानून व्यवस्था में सुधार की जरूरत है, राज्य सरकार ने इसको कभी गंभीरता से नहीं लिया। भाजपा मनमानी कर रही है। जनता को तबाह किया जा रहा है।
श्री अखिलेश यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर श्री राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, कमाल अख्तर एस.आर.एस. यादव, अरविन्द कुमार सिंह तथा डाॅ0 राजपाल कश्यप मौजूद थे।
BJP की गलत नीतियों से अन्नदाता आत्महत्या करने को विवश, जीएसटी और नोटबन्दी से अर्थव्यवस्था चैपट - सपा
श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने इतना झूठ बोला है कि अब उनका कोई विश्वास नहीं करता है। लोगों का भाजपा सरकारों से मोहभंग हो गया है। जनता को धोखा देने में वे माहिर हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों को धोखे में रखा जा रहा है। समाजवादी सरकार के कामों को अपना बताना और उद्घाटन करना भाजपा की पराजय है।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि असली मुद्दों से ध्यान हटाने की ताकत भाजपा के पास है। वह भटकाव करने की कला जानती है। राजनीति के लिए, वोट के लिए वह समाज में नफरत फैलाने में लगी है। उसने समाज में अविश्वास पैदा किया है जिससे सामाजिक सद्भाव बिगड़ा है। नोटबंदी-जीएसटी से कारपोरेट को तो लाभ मिला है जबकि उससे भारत की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है।
श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी विदेशो के दौरों में व्यस्त रहते हैं जबकि किसान यहां कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। विदेश में कहीं किसानो द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सुनने को नहीं मिलती है। भाजपा सरकार ने किसानों के उत्पाद विपणन के लिए मंडी पर कोई काम नहीं किया। समाजवादी सरकार में मंडियों की व्यवस्था की गई थी। भाजपा सरकार रागद्वेष से काम कर रही है।
कानून व्यवस्था की तरह उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था भी पटरी से उतर गई - समाजवादी पार्टी
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा सरकारों के पास विकास की अपनी कोई योजना नहीं जिसे पूरा किया हो। बेकारी, बीमारी, शिक्षा के क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ है। विकास का बुनियादी ढ़ांचा रूक गया है। गंगा की सफाई नहीं हुई। यमुना प्रदूषित है। हिंडन नदी मैली है। उन्होंने कहा पहले पानी मरता है फिर मछली मरती है। समाजवादी सरकार ने गोमती नदी पर खूबसूरत रिवरफ्रंट बनाया था उसे बर्बाद कर दिया गया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि महाकवि नीरज जी मुख्यमंत्री जी के पास दो बार यशभारती सम्मान की बहाली और पेंशन जारी करने की मांग करने के लिए गए थे। उनके निधन के बाद आधी अधूरी पेंशन की घोषणा की गई। सरकारों को बड़े दिल से निर्णय करना चाहिए।


Post a Comment