![]() |
| कुशीनगर पुलिस कार्यवाही में अवैध शराब सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार |
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर में आज दिनांक 16.07.2018 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अशोक कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के ऊपर कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त किया।
उपजिलाधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्यवाही, दुकान सीज कर मुकदमा का आदेश
थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा 23 पेटी लैला देशी शराब प्रत्येक में 45 शीशी कुल 1035 शीशी, जिस पर लैला देशी शराब तनु (सादा) उत्पादक सराय डिस्टेलरी सरदार नगर जिला गोरखपुर अंकित है, 03 जरिकैन प्लास्टिक स्प्रीट भरा हुआ, 52 शीशी, 40, ढ़क्कन, रैपर एक बण्डल जिस पर बन्टी बबली तनु साद व बुलट न0 1 देशी शराब तिव्र मसालेदार अंकित है। तथा हो ग्राम एक बण्डल जिस पर UP. LL उ0प्र0 लिखा हुआ है। एक लीटर व 500 ग्राम का मापक व एक अदद कीप व एक अदद पानी का जार टोटी लगी हुई व एक अदद बाल्टी तथा करीब 500 ग्राम पैकेट में नौसादर बरामद के साथ दो अभियुक्त भी गिरफ्तार हुए है।
Kushinagar - पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पकड़े एक ट्रक शराब
जनपद कुशीनगर पुलिस ने थाना पटहेरवा के साथ बिगत दिनों अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्यवाही के दौरान बड़ी मात्रा में अबैध शराब पकड़ा था।
बता दे कि बिहार में शराब बंदी के बाद लगातार अवैध शराब तस्करी में इजाफा हुआ है।


Post a Comment