मुख्यमंत्री ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, वृहद स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, वृहद स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, वृहद स्वच्छता अभियान का शुभारंभ 


उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हतीसा का निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं को बैग वितरित किए। सीएम ने छात्रों और अध्यापको से बात कर पढ़ाई का जायजा लिया। 

मुख्यमंत्री ने स्कूल के निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से स्कूल बैग, मध्याह्न भोजन, ड्रेस आदि के वितरण के विषय में जानकारी प्राप्त की और साथही भगवंतपुर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने 'एक जनपद, एक उत्पाद' योजना के तहत हींग उत्पाद के संबंध में लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया।

आरएसएस कार्यकर्ता की फिरोजाबाद में गोली मारकर हत्या, योगी ने जताया दुःख


मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 व वृहद स्वच्छता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के बाद शास्त्री भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग कर फील्ड के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खुले में शौच को रोकने के उद्देश्य से घरों में शौचालय (इज्जत घर) के निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत सामान्य साफ-सफाई पर फोकस किया जा रहा है, जिससे पूरे देश के गांव, ब्लॉक, तहसील और नगर साफ बन सकें। 'स्वच्छ भारत मिशन' का उ.प्र. में सफल क्रियान्वयन इसलिए आवश्यक है, क्योंकि देश की बड़ी आबादी प्रदेश में निवास करती है।

4 जुलाई लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज, मिर्जापुर में आएंगे अमित शाह


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2 अक्टूबर, 2018 तक पूरे प्रदेश को ओ.डी.एफ. घोषित करने का लक्ष्य पहले ही निर्धारित किया है। उ.प्र. से अभियान का शुभारंभ इसे पूरे देश में सफल बनाने में मदद करेगा। यह महज एक सरकारी अभियान न होकर एक जनांदोलन है।


दुग्ध विकास, पशुधन और गोवंश के संबंध में समीक्षा, 50 लाख से 01 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured