कुशीनगर एयरपोर्ट निर्माण के लिए कसया-रामकोला मार्ग बंद करने पर स्थनीय जनता का विरोध


कुशीनगर एयरपोर्ट निर्माण के लिए कसया-रामकोला मार्ग बंद करने पर स्थनीय जनता का विरोध
कुशीनगर जागरण 


कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाउंड्रीवाल के बीच पड़ रहे कसया-रामकोला मार्ग को प्रशासन ने गुरुवार को एयरपोर्ट द्वारा पीलर गड़वाकर बंद करा दिया गया। नरकटिया व मिश्रौली गांव के बीच सड़क को बंद कराने के क्रम में भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में प्रशासन ने जेसीबी से सड़क पर गड्ढा खुदवाना शुरू किया तो क्षेत्रीय जनता उग्र विरोध करने लगे।

यह भी पढ़े : कुशीनगर : कप्तानगंज क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू खनन पर एसडीएम का छापेमारी, बालू से लदी गाड़ी जप्त


स्थानीय जनता द्वारा वैकल्पिक रास्ते की मांग को लेकर लोगों ने घंटों हंगामा किया। बाद में एसडीएम कसया श्री प्रकाश शुक्ल की पहल पर नगर पालिका कुशीनगर द्वारा नए रास्ते की पैमाइश कर चिन्हित किया गया। इसके बाद जाकर ग्रामीण का उग्र विरोध शांत हुआ और रास्ता बंद कर बाउंड्री बनाने के लिए पीलर गाड़ने का काम शुरू हो पाया। इसको लेकर बहुत समय तक अफरा-तफरी मचा रहा। 

यह भी पढ़े : BJP पडरौना विधायक व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का दावा, योगी से बेहतर थी माया सरकार


गुरुवार को हवाई पट्टी के बीच से होकर गुजर रहे नरकटिया-मिश्रोली मार्ग को पूर्व की योजना के अनुसार बंद करने के लिए एसडीएम के निर्देशन में कसया थाने के अलावा कोतवाली हाटा, तुर्कपट्टी थाने की पुलिस और पीएसी के मौजूदगी में जेसीबी मशीन लगाकर गड्ढे की खुदाई शुरू  हुआ। ग्रामीणों को इसकी  भनक लगते ही आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और इस कार्य का विरोध करने लगे। 

कोई शुद्ध मार्ग न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने खुदाई कार्य रोक दिया और कहा कि उनकी जमीन लेते समय प्रशासन ने बेहतर आवागमन के लिए अलग मार्ग बनाकर देने का आश्वासन दिया था, लेकिन उन लोगों का रास्ता बंद किया जा रहा है। इससे लोगों को काफी समस्या हो सकती है।  ग्रामीणों के रुख को देख प्रशासन ने भी कड़ा रुख अख्तियार किया, लेकिन ग्रामीण और उग्र होते गए। यह तक की एक बुजुर्ग महिला गड्ढे में ही आकर बैठ गयी।

यह भी पढ़े : कुशीनगर : अबैध शराब तस्कर गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करीब 25 लाख रूपये की शराब बरामत


मौके पर मामला बिगड़ता देख एसडीएम ने मामले को संभाला और नगरपालिका के अधिकारियो  को तत्काल वैकल्पिक रास्ते के लिए सर्वे का निर्देश दिया। मौके पर ही नरकटिया से शाहपुर होते हुए 12 फिट चौड़े और 600 मीटर लंबे रास्ते का सर्वे कर चिन्हित किया गय। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और पीलर का कार्य पूरा हो पाया।

इसी क्रम में प्रशासन ने दूसरी जगह क़ुरमौटा-मालती पांडेय मार्ग को बंद करने के लिए जेसीबी मशीन से गड्ढे की खुदाई शुरू कराई तो मौके पर जुटे लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम लोगों के तर्क से सहमत हुए कि यह जमीन अधिग्रहण में नहीं है, इसलिए मार्ग बंद कर आवागमन न रोका जाय। इसके बाद खोदे गए गड्ढे को भर दिया गया। इस दौरान एक युवक को पुलिस ने एसडीएम के कहने पर बिठाया गया था, जिसे कुछ देर बाद में छोड़ दिया गया।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured