![]() |
| श्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश |
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ राज्य के सुकमा जिले में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए अमेठी निवासी CRPF के ASI अनिल कुमार मौर्य को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा ' छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जनपद अमेठी निवासी CRPF India के ASI श्री अनिल कुमार मौर्य जी की वीरता और साहस को नमन एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।'
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जनपद अमेठी निवासी @crpfindia के ASI श्री अनिल कुमार मौर्य जी की वीरता और साहस को नमन एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 21, 2018
उन्होंने शहीद जवान के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त किया और मुख्यमंत्री ने शहीद श्री अनिल कुमार मौर्य के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी किया है।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अमेठी के प्रभारी मंत्री शहीद जवान के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त करने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़े : कुशीनगर : कप्तानगंज क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू खनन पर एसडीएम का छापेमारी, बालू से लदी गाड़ी जप्त
बता दे , छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में फिर एक बार नक्सलियों की हलचल सुनाई दी है। यहां के सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में आज सुबह नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एएसआई अनिल कुमार मौर्य शहीद हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार क्रिस्टारम थाने से पुलिस की संयुक्त पार्टी गश्त सर्चिंग के लिए रवाना हुयी थी। ग्राम करीगुंडम के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस बल ने भी मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। लगभग एक घंटे तक हुयी मुठभेड़ बाद अंतत: नक्सलियों के पैर उखड़ गए और वे घने जंगल व पहाडिय़ों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए।
मुठभेड़ में सीआरपीएफ 212वीं बटालियन में बतौर एएसआई के पद पर पदस्थ अनिल कुमार मौर्य शहीद हो गए। शहादत की पुष्टि करते हुए बस्तर डीआईजी पी सुंदरराज ने बताया कि हमलावर नक्सलियों की तलाश में पुलिस रवाना कर दी गयी हैं साथ ही इलाके में गश्त सर्चिंग तेज कर दी गयी है।
बता दे कि बिगत माह 13 मार्च को किस्टाराम थाने के पालोदी कैम्प जा रहे एंटी माईंस व्हीकल को बलास्ट कर उड़ा दिया था। इस घटना में सीआरपीएफ 212वीं बटालियन के 9 जवान शहीद हो गए थे।


Post a Comment