![]() |
| एसडीएम कप्तानगंज |
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज तहसील के अंतर्गत सिधावट घाट व पगार मिश्रौली में पट्टे के नाम पर अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा था । दोनों अवैध खनन क्षेत्रो के स्थानीय लोगों में इसे लेकर काफी आक्रोश था।
यह भी पढ़े : BJP पडरौना विधायक व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का दावा, योगी से बेहतर थी माया सरकार
जिलास्तरीय तहसील दिवस में क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी से अवैध खनन की शिकायत किया था। जिसको सज्ञान लेकर उन्होंने तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया था । जिसके क्रम में उपजिलाधिकारी ने पुलिसकर्मियों के साथ छापेमारी की और पट्टे की पोल खुल गयी । छापेमारी में 10 नाव बालू लदी मिली और एक डीसीएम गाडी बालू लदी सीज किया गया।
यह भी पढ़े : कुशीनगर : अबैध शराब तस्कर गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करीब 25 लाख रूपये की शराब बरामत
कप्तानगंज तहसील के एसडीएम त्रिभुवन के द्वारा पगार मिश्रौली मे निजी पट्टे का सीमाकन कर चिन्हित किया गया । बता दे कि दोनों पट्टे की जमीन से अभी तक कोई बालू का खनन नही हुआ था। स्थानीय लोगो का कहना है कि पट्टे के बहाने नदी से अवैध खनन हो रहा है। इस अभिध खनन में लिप्त लोगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था ।
यह भी पढ़े : दुष्कर्म की पीड़िता के पिता की ‘पुलिस कस्टडी’ में मौत, नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए : अखिलेश यादव
क्षेत्रीय लोगों में चर्चा है कि बर्तमान सरकार में स्थानीय विधायक की संलिप्तता के कारण खनन माफियाओं के वर्चस्व बना हुआ था । उपजिलाधिकारी श्री त्रिभुवन ने अवैध खनन के रैकेट को तोड़ने के लिये बड़ी कार्यवाही करते हुए सभी संलिप्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है । एसडीएम द्वारा इस कार्यवाही से क्षेत्रीय लोगो में ख़ुशी का माहौल है।


Post a Comment