BJP पडरौना विधायक व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का दावा, योगी से बेहतर थी माया सरकार


BJP पडरौना विधायक व मंत्री  स्वामी प्रसाद मौर्य का दावा, योगी से बेहतर थी माया सरकार
स्वामी प्रसाद मौर्या 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री व पडरौना विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने मायावती सरकार की प्रशंसा किया है। 

यह भी पढ़े : कुशीनगर : अबैध शराब तस्कर गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करीब 25 लाख रूपये की शराब बरामत


योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मायावती सरकार की प्रशंसा किया है।  हिंदी न्यूज चैनल ' न्यूज18 हिंदी ' से बातचीत में उन्होंने बताया है कि मायावती के शासनकाल में कार्यपालिका अनुशासनात्मक कार्य करती थी और उस पर मायावती कड़ी नजर रखती थीं। भाजपा मंत्री ने यह भी कहा कि योगी सरकार में अधिकारी राज्य सरकार के आदेशों का पालन नहीं करते हैं। 

BSP सरकार  में भी मंत्री थेे मौर्य


बता दें स्वामी प्रसाद मौर्य इससे पहले बसपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। मायावती शासन काल में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी मायावती के बेहद करीबी रहे थे।  लेकिन बाद में उन्होंने बसपा से किनारा कर लिया था।  मौर्य ने मायावती के व्यवहार से नाराज होकर पार्टी छोड़ी थी। स्वामी प्रसाद मौर्य पड़रौना से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं।  2007 में वह उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं। 

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured