भाजपा के लोग एटीएम खाली कर नोट इकट्ठा कर रहे, लोकसभा चुनाव में हो सकता है उपयोग : अखिलेश



भाजपा के लोग एटीएम खाली कर नोट इकट्ठा कर रहे, लोकसभा चुनाव में हो सकता है उपयोग : अखिलेश
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 


लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जबसे सरकार में आई है सामाजिक विघटन के साथ उसने अर्थव्यवस्था और कानून-व्यवस्था को भी चैपट कर देने का काम किया है। भाजपा के लोग नोट इकट्ठा कर रहे हैं और एटीएम खाली कर रहे है। बाजार से नोट गायब होने में भाजपा की बड़ी भूमिका है। इन रूपयों का उपयोग लोकसभा चुनाव में हो सकता है। 

Also Read : BJP पडरौना विधायक व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का दावा, योगी से बेहतर थी माया सरकार


श्री अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में हिन्दू-मुस्लिम तेली महासभा, उ0प्र0 की बैठक में मुख्य अतिथि थे। संयोजक श्री कैलाश नाथ साहू एवं एहसानुलहक मलिक के साथ पूर्व मंत्री राजेन्द्र चैधरी, जगजीवन प्रसाद, एसआरएस यादव एवं जितेन्द्र यादव (सभी एमएलसी) एवं काशीनाथ राठौर, समाजवादी युवजन सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव तथा अमृत लाल साहू की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Also Read : दुष्कर्म की पीड़िता के पिता की ‘पुलिस कस्टडी’ में मौत, नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए : अखिलेश यादव


तैलिक समाज के वक्ताओं ने अखिलेश यादव की नीतियों और कार्यक्रमों की प्रशंसा की और उन्हें भरपूर समर्थन दिया। वे सभी उनकी कर्मठता एवं ईमानदारी से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा मुस्लिम पिछड़ी जातियों की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक दशा हिन्दू पिछड़ी जाति जैसी है। वक्ताओं ने कहा कि ‘‘हम पिछड़े हैं अब बिछड़ेंगे नहीं। बिछड़ने के कारण ही पिछड़ गए हैं। हिन्दू-मुस्लिम एकता को भाजपा अब तोड़ने में सफल नहीं हो पाएगी। 

Also Read : भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था चैपट : अखिलेश यादव


श्री यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज में खाई भाजपा ने पैदा की है। उसने सभी जातियों को धोखा दिया है। चाय से बात शुरू हुई थी लेकिन प्रधानमंत्री जी ने बताया कि वह तेली पिछड़े समाज से हैं। अब समाज में जागरूकता है और भाजपा की लाख कोशिशों के बावजूद कोई रास्ता नहीं भटकेगा। उन्होंने कहा सामाजिक न्याय से ही विकास सम्भव है। कोई नफरत न हो और झगड़ा न हो इसलिए जनगणना के आधार पर सबको सम्मान, अवसर और अधिकार मिलना चाहिए। राजनीति से वैचारिक प्रदूषण समाप्त करने के लिए हिन्दू मुस्लिम एकता जरूरी है। 

Also Read : सीएम योगी ने नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में शहीद ASI अनिल कुमार मौर्य के परिजनों को किया 25 लाख रुपए की घोषणा


श्री अखिलेश यादव ने नोटबंदी और जीएसटी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि व्यापारियों और गरीबों, किसानों के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने पूछा नोटों की किल्लत बैंकों में क्यों हो गई है? एटीएम खाली क्यों है? क्या इसके पीछे भाजपा की साजिश तो नहीं है? धन का दुरूपयोग चुनाव जीतने में खर्च होगा? चीन के सस्ते माल के कारण देश के कुटीर उद्योग बंद हो गए हैं फिर ‘‘मेड इन इण्डिया‘‘ का क्या होगा? बच्चों को जो लैपटाप समाजवादी सरकार ने बांटे वे अब भी ठीक है लेकिन भाजपा ने जो जूता, बैग और स्वेटर बांटे वे एक माह में ही फट गए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था की विफल स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि जनता डरी हुई है। महिलाओं की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। बलात्कार की घटनाओं से बच्चियां सहमी हुई हैं। बलात्कार और नृशंसकाण्ड की गूंज राष्ट्रसंघ तक में सुनाई दी है। प्रधानमंत्री जी को भी अपने विदेश दौरे में इन घटनाओं पर सफाई देनी पड़ी। भाजपा ने भारत को ‘‘राष्ट्रीय शर्म‘‘ की स्थिति तक पहुंचा दिया है। 

उन्होंने कहा भाजपा सरकार का यह दावा सत्य से परे है कि एनकाउंटर से प्रदेश में अपराधों में कमी आई है। सच्चाई यह है कि ज्यादातर एनकाउंटर फर्जी हुए है और चिह्नित करके गोली मारी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर इन फर्जी एनकाउंटरों की जांच होगी। जो भी प्रशासनिक अधिकारी दोषी पाया जायेगा उसे कड़ी सजा दी जाएगी।


0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured