पुलिस के किया रशीद हत्याकांड का खुलाशा, दोस्त ही बना दोस्त का हत्यारा
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री यमुना प्रसाद के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्येवेक्षण में जनपद मे हो रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे है।
पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विगत दिनांक 05.03.2018 को थाना क्षेत्र कोतवाली पडरौना के मो0 अरशद पुत्र मो0 अहमद निवासी लाजपत नगर निकट जामा मस्जिद पडरौना द्वारा अपने भाई रशीद की गुमशुदगी थाना कसया मे दर्ज करायी गयी थी।
जनपद के पुलिस द्वारा जांच पड़ताल के दौरान घटना से सम्बन्धित अभियुक्तगण क्रमशः 1- सुरजीत पाण्डेय पुत्र दीपनारायण पाण्डेय सा0 धर्मपुर थाना कसया जनपद कुशीनगर 2- आलोक तिवारी पुत्र मोहन तिवारी सा0 घोरघटिया थाना कुबेरस्थान कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर मृतक रशीद का शव, आलाकत्ल लकड़ी का खूंटा, मृतक के कपड़े व मृतक के चप्पल बरामद करते हुए मु0अ0स0 144/18 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
दोस्त ही बना दोस्त का हत्यारा
अभियुक्त आलोक तिवारी व सुरजीत पाण्डेय दोनो साथ-साथ डेयरी व आर0ओ0 प्लांट चलाते थे। जहाँ पर मृतक रशीद का आना जाना था। पिछले 3-4 वर्षो से उनके डेयरी प्लांट पर आता जाता था तो उसको खाने पीने के लिए हजार पांच सौ रूपये मिल जाते थे। इसी दौरान मृतक की नजदीकी आरोपी के परिवार से भी होने लगी। जिस पर सुरजीत पाण्डेय आपत्ति करता था। मृतक अपने दोस्त जो कि विदेश जाने के लिए दिल्ली मेडिकल करवाने जाने के लिए 7000 रू0 की आवश्यकता थी।
होली के दिन आरोपी द्वारा पैसा देने के बहाने मृतक को डेयरी पर बुलाया, लेकिन पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हो गया, विवाद बढ़ने पर रशीद को खूँटे से मारकर हत्या कर दी गयी। साक्ष्य छुपाने हेतु शव को अपने साले आलोक तिवारी की मदद से डेयरी परिसर में गड्ढा खोदकर नमक डालकर दफना दिये थे। जिससे की किसी को हत्या का पता न चल सके।
Post a Comment