![]() |
| श्री यमुना प्रसाद (पुलिस अधीक्षक कुशीनगर) |
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर के थाना हनुमानगंज में आज दिनांक 05.03.2018 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री यमुना प्रसाद द्वारा थाना परिसर हनुमानगंज में नवनिर्मित भोजनालय का उद्घाटन व वृक्षारोपण किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री यमुना प्रसाद द्वारा चौकीदारों को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए यूनिफार्म, साफा, व टार्च प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री यमुना प्रसाद सहित प्रभारी निरीक्षक हनमानगंज, पी0आर0ओ0 गोपाल पाण्डेय व अन्य सम्मानित जन मौजूद रहें।


Post a Comment