| Yogi Aditya Nath ( CM of Uttar Pradesh ) |
आज भी गर्व के साथ कहता हूं कि मैं हिंदू हूं। मैं ईद नहीं मनाता : योगी
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी ने कहा मैंने तब भी कहा था और आज भी गर्व के साथ कहता हूं कि मैं हिंदू हूं। मैं ईद नहीं मनाता। लेकिन, यदि कोई अपना त्योहार मनाएगा तो सरकार उसमें सहयोग करेगी और साथ ही सुरक्षा भी देगी।
हमें हिन्दू होने पर गर्व है। लेकिन, हम वैसे हिंदू नहीं हैं जो घर में जनेऊ धारण करें और बाहर निकलकर टोपी पहन लें। ऐसा वो लोग करते हैं, जिनके मन में पाप होता है।
उत्तर प्रदेश बजट सत्र पर चर्चा के दौरान योगी की मुख्य बाते
इस सरकार ने 11 महीने के काम में ही दिखा दिया है कि विकास कैसे हो सकता है। हमने राज्य में विकास के लायक माहौल बनाया है। इसके लिए सरकार निरंतर काम कर रही है।
लखनऊ में 21-22 फरवरी को इन्वेस्टर्स समिट इस बात का परिणाम है कि आज देश ही नहीं विदेश से भी निवेशक दिल खोलकर उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए उत्सुक हैं। यह सरकार की मेहनत का ही नतीजा है। जो कार्य पिछली सरकारें 15 सालों में नहीं कर पाई वो हमने 11 महीने में ही करके दिखा दिया है।
सीएम योगी ने कहा सरकारों ने प्रदेश के किसानों की उपेक्षा की। प्रदेश की गरीब जनता उपेक्षा का शिकार हुई।
पिछली सरकार को परिवार, परिवार के विकास, तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार, गुंडाराज और अराजकता फैलाने से फुर्सत नहीं थी। प्रदेश के अंदर भय का माहौल पैदा करने और लूट-खसोट करने से फुर्सत नहीं थी। ऐसे में प्रदेश के विकास की बात कैसे सोचते। लेकिन प्रदेश सरकार ने पिछले एक साल में बहुत कुछ बदला है।
CM योगी ने विधानसभा में माननीय राज्यपाल जी के अभिभाषण के सम्बन्ध में धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने विचार व्यक्त किये। लोकतंत्र लोकलाज से चलता है, न कि जबरदस्ती से। माननीय राज्यपाल जी पर कागज के गोले फेंकना शोभनीय नहीं है। जबरन लोकतंत्र चलाने की कोशिश नहीं की जा सकती।

Post a Comment