![]() |
| यू पी पुलिस कुशीनगर |
भारी मात्रा में नकली अवैध शराब की बरामदगी
कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक श्री यमुना प्रसाद के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के पर्यवेक्षण मे चलाये जा रहे है।
पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 15/03/2018 को मुखबिर की सूचना पर थाना तरया सुजान के बहादुर पुर में हफुआ जाने वाले रोड पर एक अभियुक्त शमशाद अंसारी पुत्र अब्दुल मजीद अंसारी सा0 बगही थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को एक स्कर्पियों (नम्बर UP-57-J-6511) मे रखी 30 पेटी अंग्रेजी नकली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि शराब को बिहार ले कर जा रहा था। पकड़े गये शराब की कीमत मय गाड़ी से करीब 12 लाख रूपये है। उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
चोरी गैंग का पर्दाफाश
![]() |
| यमुना प्रसाद पुलिस अधीक्षक कुशीनगर |
खड्डा : पुलिस अधीक्षक श्री यमुना प्रसाद के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी खड्डा के पर्यवेक्षण मे चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 15/03/2018 को मुखबिर की सूचना पर खड्डा रेलवे स्टेशन से दिनांक 12.03.2018 को थाना खड्डा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 50/18 व 51/18 धारा 457/380 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तों 1- दुर्गेश मल्लाह पुत्र राजाराम 2- राजकुमार शाह पुत्र मुख्खन शाह सा0- कैलाशनगर वार्ड नं0 7 थाना बगहा जिला पश्चिमी चम्पारण विहार को गिरफ्तार किया गया।
मौके से 02 अन्य अभियुक्त फरार हो गये। पकड़े गये अभियुक्तों ने फरार अभियुक्तों का नाम पता क्रमशः गोलू पहलवान व बद्री विन्द बताया। इनके द्वारा दिनांक 11/12.03.2018 को खड्डा थाना क्षेत्रान्तर्गत वार्ड- 01 व सिविल लाईन खड्डा के वार्ड नं0- 06 में चोरी की गयी थी। उक्त गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।



Post a Comment