![]() |
| प्रदर्शनकारी शिक्षकभर्ती |
लखनऊ : शुक्रवार को सहायक अध्यापक भर्ती 2016 के बीटीसी (डीएलएड) अभ्यर्थियों ने लोचनो बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्सन कर रहे अभ्यथियो पर पुलिस बल का प्रयोग किया गया।
यह तस्वीर उन लोगों की है जो कल को भारत का भविष्य तैयार करेंगे, जिन्होंने मेहनत और लगन से पढ़ाई कर डिग्रियां लिए और नौकरी के लिए परीक्षा दिया। शिक्षक भर्ती में आस लगाए युवाओ को योगी सरकार से उम्मीद बदले में सिर्फ निराशा मिली।
आज सत्ता पाकर भारतीय जनता पार्टी सरकार भले ही इन बेरोजगार युवाओं पर लाठी चलवाये परंतु याद रखियेगा इन्ही युवाओ आपकी सरकार बनाई है।
लखनऊ बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे बीटीसी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। भाजपा मुख्यालय से अभ्यर्थियों को खदेड़ा गया कई अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी भी हुई। पुलिस ने अभ्यर्थियों को जबरदस्ती वैन में भर वहा से हटाया।
मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, एक सप्ताह के अंदर करे कार्यवाही
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल की मौजूदगी में अपर मुख्य सचिव राजप्रताप सिंह से भर्ती में हीलाहवाली पर नाराजगी भी जाहिर किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों की जगह स्कूलों में हैं, इनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए, शिक्षक सड़क पर प्रदर्शन करते दिखाई नहीं देने चाहिए।
शुक्रवार को बीटीसी 12460 शिक्षक भर्ती संघ के बैनर तले अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल के घर पर धरना दिया। बीटीसी अभ्यर्थियों ने मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करते हुए उनके नियुक्ति आदेश जारी करने की मांग की।


Post a Comment