![]() |
| श्री यमुना प्रसाद (उत्तर प्रदेश पुलिस कुशीनगर ) |
कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कसया के पर्यवेक्षण व निर्देशन मे अपराध और अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे है।
पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 14/02/2018 को लगभग 5:22 बजे शाम को मुखबिर की सूचना पर ओवरब्रिज कसया से थाना कसया के मु0अ0सं0 152/18 धारा 363A IPC सें सम्बन्धित अपह्रता लड़की प्रियंका उम्र 6 वर्ष को बरामद किया गया
अभियुक्त बच्चन पुत्र मुनेसर निवासी धुरिया भाठ थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया, जो आवेदिका बबिता देवी पत्नी राजाराम निवासी धुरिया भाठ थाना कसया जनपद कुशीनगर दिनांक 13.03.18 को स्वयं की पुत्री प्रियंका के अपहरण की सूचना थाना कसया दर्ज करायी थी।
थाना कसया पुलिस द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए अन्दर 24 घन्टे अपह्रता प्रियंका उम्र 6 वर्ष को अभियुक्त बच्चन पुत्र मुनेसर के कब्जे से बरामद कर लिया गया, जब वह बच्ची को लेकर कही बाहर भागने के फिराक में गोपालगढ़ ओवरब्रिज के पास साधन का इन्तजार कर रहा था।
भीख मगवाने के लिए बालिका का किया था अपहरण
पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त बच्चन ने बताया कि वह भिक्षाटन का काम शहरों में घूमकर करता है तथा बच्ची को इसी उद्देश्य से उठाया था, कि वह बच्ची को विकलांग बनाकर उसे दिखाकर भीख मांगगें और उससे अच्छी आमदनी होगी।
पुलिस ने कहा अभियुक्त का यह कार्य धारा 363A IPC का अपराध है इस लिए अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है तथा अपहृता बालिका को उसके परिजनो के हवाले किया गया पुलिस की इस कार्यवाही से अपहृता के परिजनो व आम लोग काफी खुश है। इस प्रकार घटना का सफल अनावरण हुआ।


Post a Comment