उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट 21-22 को , बढ़ेंगे रोजगार के अवसर


UP Investors' Summit 2018
श्री योगी आदित्य नाथ ( मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश )

लखनऊ : उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ  आज  इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ पहुंचकर 21-22 फरवरी, 2018 को होने जा रही ‘उ0प्र0 इन्वेस्टर्स समिट-2018’ की तैयारियों की समीक्षा बैठक के उपरान्त तैयारियों का स्वयं अवलोकन भी किया।


श्री योगी ने कहा कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता की बेहतरी के लिए किया जा रहा है। ऐसे में, प्रत्येक विभाग की यह जिम्मेदारी है कि वह इसकी सफलता के लिए सारे प्रयास करे और अपने उत्तरदायित्वों का भली-भांति निर्वाह करे। इन्वेस्टर्स समिट से बड़े पैमाने पर प्रदेश में निवेश आएगा, जिससे रोजगार के अनेक अवसर सृजित होंगे और प्रदेश के नौजवानों को रोजगार मिलेगा। सभी विभाग इस आयोजन में टीमवर्क की भावना से काम करें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट से बड़े पैमाने पर प्रदेश में निवेश आएगा, जिससे रोजगार के अनेक अवसर सृजित होंगे और प्रदेश के नौजवानों को रोजगार मिलगा।प्रत्येक सेक्टर से सम्बन्धित मंत्रिगण, प्रमुख सचिव तथा उनके अधीनस्थ अधिकारी राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों का अध्ययन करें, ताकि निवेशकों को इनके विषय में सही जानकारी उपलब्ध करायी जा सके।


मुख्यमंत्री को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त ने इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के विषय में विस्तार से अवगत कराया।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured