लोकसभा उप चुनाव : BJP ने गोरखपुर और फूलपुर सीटों के लिए दोनों उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान


UP Lok Sabha by-election
श्री उपेंद्र शुक्ला  और सीएम श्री योगी आदित्य नाथ
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने दोनों  उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी  ने यूपी में मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र के गोरखपुर लोकसभा सीट से उपेंद्र शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। फूलपुर से कौशलेंद्र सिंह पटेल उम्मीदवार होंगे। 


इन दोनों लोकसभा सीटों पर 11 मार्च को उपचुनाव होना है। मतगणना 14 मार्च को होगी। गोरखपुर लोकसभा की सीट यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी जबकि फूलपूर से सांसद केशव प्रसाद मौर्य को राज्य के उपमुख्यमंत्री बनने के कारण यह सीट छोड़नी पड़ी थी। 


बीजेपी ने साथ ही बिहार के लोकसभा अररिया सीट और भभुआ विधानसभा सीट पर भी प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने बिहार के अररिया लोकसभा सीट पर प्रदीप सिंह को और  भभुआ विधानसभा सीट से रिंकी पांडेय को चुनाव लड़ाने की घोषणा की है। 

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured