समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि गोरखपुर उपचुनाव के मतदाता भाजपा द्वारा अपने वादों को नकार दिये जाने और जनहित की कोई योजना लागू न होने से बुरी तरह आक्रोशित हैं। भाजपा के नेता बहकाने के लिए जाति-धर्म की राजनीति करने लगे हैं किन्तु उससे लोग ऊब गए हैं। अब तो आम नागरिक भी पूछने लगा है कि जनधन खाते में 15 लाख रूपए भेजने, नौजवानों को नौकरियां देने, किसानों की आमदनी दुगनी करने जैसे वादों का क्या हुआ। महिलाओं की इज्जत हरवक्त खतरे में क्यों रहती है?
गोरखपुर क्षेत्र के मतदाताओं के बीच श्री अखिलेश यादव की सरकार के समय जो काम हुए थे उनकी व्यापक घर-घर तक चर्चा हो रही है। गरीब महिलाओं को पेंशन, कन्या विद्याधन, लैपटाप वितरण, किसानों को मुफ्त सिंचाई सुविधा, नौजवानों को रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 तथा अपराध नियंत्रण के लिए यूपी 100 डायल सेवा को लोग याद कर रहे हैं।
गोरखपुर उपचुनाव क्षेत्र की जनता ने अपना मन बना लिया है कि वह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी इं0 प्रवीण कुमार निषाद को जिताएगी क्योंकि यही पार्टी सामाजिक न्याय और आर्थिक प्रगति के रास्ते पर प्रदेश को ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है।


Post a Comment