पुलिस लाईन कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक की पत्नी द्वारा एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और मनोरंज कक्ष का उदघाटन


 श्रीमती अन्विता प्रसाद पत्नी श्री यमुना प्रसाद(पुलिस अधीक्षक कुशीनगर)

प्रदेश के जनपद कुशीनगर में आज दिनाकं 26.02.2018 को पुलिस लाईन कुशीनगर में अधीक्षक कुशीनगर यमुना प्रसाद द्वारा एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का उद्घाटन किया गया। तथा नवनिर्मित मनोरंजन गृह का उद्घाटन श्रीमती अन्विता प्रसाद पत्नी यमुना प्रसाद(पुलिस अधीक्षक कुशीनगर) द्वारा किया गया। 


इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर श्री यमुना प्रसाद पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि एन्टी ह्यूमन ट्रैफिंकिग के निर्माण से जनपद मे बाल अपराधों पर अंकुश लगानें मे कामयाबी मिलेगी, तथा मनोरंजन गृह में आधुनिक सुविधाएँ भी मुहैया करायी जाएंगी।


आज ही सुबह शहर में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर यमुना प्रसाद के निर्देशन में फ्लैग मार्च कर दिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जनता को भरोसा दिया गया। 

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured