![]() |
| उत्तर प्रदेश पुलिस कुशीनगर |
उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर में आज दिनांक 25.02.2018 को पुलिस लाईन कुशीनगर के सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक श्री दावा शेरपा के निर्देशन में आने वाले होली त्यौहार के सम्बन्ध में तैयारियों की समीक्षा किया और अपराध व अपराधियों के विरूद्द कार्यवाही हेतु समीक्षा के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन लिया गया था।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सहित अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, जनपद के समस्त थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक एलआईयू, अग्निशमन व अन्य शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
पुलिस बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक महोदय नें उपस्थित अधिकारियों को आगामी होली त्यौहार के तैयारियों के दृष्टिगत अवैध शराब की बरामदगी, मोटर वाहन अधि0 के अन्तरगत चालान व सम्मन शुल्क जमा कराने की कार्यवाही, धारा 107/116(3) सीआरपीसी के अन्तर्गत पाबन्द की कार्यवाही इत्यादि की समीक्षा की गयी। उक्त कार्य में उदासीन कार्यवाही दिखाने वाले थाना प्रभारियों के कार्य में सुधार हेतु कड़े निर्देश भी दिये गये। तथा यह भी निर्देशित किया गया कि सभी प्रकार के अपराधियों के विरूद्ध गैगेस्टर एक्ट गुण्डा एक्ट व अन्य एनएसए की कार्यवाही की जाये।


Post a Comment