आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज



AAP UP
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश कार्यकर्ता 


लखनऊ : आज शुक्रवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी की तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरता तरीके से लाठीचार्ज किया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक कार्यकर्ता का सिर फट गया जबकि दो के हाथ में प्रैक्चर बताया जा रहा है। लाठीचार्ज से वहां दहसत का माहौल हो गया था। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। आप कार्यकर्ता गांधी भवन से गांधी प्रतिमा तक शांतिपूर्वक प्रदर्शन करके जा रहे थे। आरोप है पुलिस ने गिरफ़्तारी की बात कहकर सभी को रुकने के लिए कहा और बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर दिया।



पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री संजय सिंह इसकी कड़ी निंदा किया। श्री सिंह ने ट्वीट किया की ' योगी राज में पुलिस का गुंडागर्दी, aap कार्यकर्ताओ को बुरी तरह मारा गुनाह ये था की अरविन्द केजरीवाल के घर हुई तानाशाही पूर्ण कार्यवाही का विरोध कर रहे थे।




आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहाँ कि दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ सीएम हाउस में हुई कथित बदसलूकी व मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर कार्यवाही करने की प्रक्रिया में जुट गई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पार्टी को सही तरीके से काम नहीं करने दे रही है। केजरीवाल सरकार को हमेशा की तरह इस बार भी रोकने व बदनाम करने की साजिस रची जा रही है। इसी के विरोध में आप के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ में आप कार्यकर्ता गांधी भवन से हजरतगंज गांधी प्रतिमा तक शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते जा रहे थे।  





'आप ' कार्यकर्ता प्रदर्सन करते हुए कमिश्नर कार्यालय के पास पहुंचे थे कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि आप सभी रुकिए सबको गिरफ्तार करना है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बात मानी और रुक गए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि पुलिस उन्हें बर्बरता पूर्वक पीटने वाली है। पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाईं। इस दौरान 'आप 'कार्यकर्ता बॉबी का सिर फट गया, जबकि गुड्डू सोनकर और बाल गोविंद वर्मा के हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आप का आरोप है कि केंद्र से लेकर यूपी में भी भाजपा की तानाशाही देखने को मिल रही है। भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है जबकि प्रदर्शनकारियों को  पीट कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured