उत्तर प्रदेश पुलिस कुशीनगर
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर पुलिस अधीक्षक श्री यमुना प्रसाद के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक हरगोविन्द के कुशल पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी कसया ओमपाल सिंह के नेतृत्व में जनपद कुशीनगर में हो रही सेंधमारी व चोरी की घटनाओं के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।
पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 21.02.2018 को कुछ दिन पूर्व मौकाये वारादात से पकड़े गये अभियुक्त छोटू से पूछताछ के आधार पर मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कसया पूरी टीम द्वारा थाना कसया क्षेत्र से 06 शातिर चोर व सेंधमारी करने वालो (नकबजन) को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से नकबजनी (सेंधमारी ) के 11000 रू. दो अदद चाकू, व माल मसरुका 3 जोड़ी पायल, 2 जोड़ी बिछुवा, 1 अंगुठी सफेद धातु व 2 सब्बल एक छेनी बरामद किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना कसया में मु0अ0सं0 121,122/18 धारा 4/25 Arms Act. पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों पर पहले से भी बहुत आपराधिक मुकदमे दर्ज है।
|
Post a Comment