अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने किया गिरफ्तार



Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश पुलिस कुशीनगर
उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक श्री यमुना प्रसाद के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरगोविन्द के कुशल पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी कसया श्री ओमपाल सिंह के नेतृत्व में जनपद कुशीनगर में हो रही सेंधमारी व वाहन चोरी की घटनाओं के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था।


इसी अभियान के क्रम में आज दिनांक 28/02/2018 को मुखबिर की सूचना पर सपहा रोड से स्वाट टीम की मदद से दो अभियुक्त दुर्गेश मद्धेशिया S/O हिन्द कुमार मद्धेशिया R/O शिवपुर बुजुर्ग थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर, और रोहित उर्फ जैकी खरवार S/O सोमारी खरवार R/Oकस्बा टोला रामकोला थाना रामकोला हा0प0 शिवपुर बुजुर्ग थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। 


पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की 03 मोटर साईकिल बरामद किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना कसया में मु0अ0सं0 138/18 धारा 41,411,413 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured