गोरखपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने बनाया इ० प्रवीण कुमार निषाद को अपना उम्मीदवार, मिला पीस पार्टी और निषाद पार्टी का समर्थन


Samajwadi Party
अखिलेश यादव और पार्टी नेतागण 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में हो रहे लोकसभा उपचुनाव के लिये गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से इ0 प्रवीण कुमार निषाद पुत्र डा0 संजय निषाद और फूलपुर संसदीय क्षेत्र से श्री नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल को लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।


अखिलेश यादव ने पीस पार्टी और निषाद पार्टी का समर्थन मिलने पर धन्यवाद दिया है। माना जा रहा है कि गोरखपुर उपचुनाव के लिए अखिलेश का मास्टरस्ट्रोक रणनीति बनाई है। 

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।  इस उपचुनाव में हम केंद्र के घोषणा पत्र और विधानसभा के घोषणा पत्र को लेकर जाएंगे, अब सच्चाई पर चर्चा हम करेंगे।  इन्होंने पहले चाय पर चर्चा करके उलझाया, अब पकौड़े पर उलझाने की तैयारी कर ली है। लेकिन हम सच्चाई पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि आज किसान कर्ज की वजह से मर रहे हैं।  वही इनके सहयोग से लोग कागज पर प्लान दिखा कर अरबों-खरबों रुपए लेकर विदेश भाग गए। 


प्रेस वार्ता में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि मुसलमानों और निषादों की बीमारी अब एक जैसी हो गयी है। ऐसे में इस बीमारी का इलाज भी एक जैसा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम एक हो जाएं तभी दुश्मन से सामना कर सकते हैं। 

बता दें, कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से रिक्त हुई गोरखपुर और फूलपुर संसदीय सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चूका है।  नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।  


इस उपचुनाव में बीजेपी जहां अपनी दोनों सीट बचाने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी।  वहीं विपक्षी दल भी इसी उप चुनाव के जरिये 2019 के आम चुनाव की भूमिका तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है।  

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured