49000 रू. लूट का अंजाम देने वाले लुटेरे गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश पुलिस कुशीनगर
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक श्री यमुना प्रसाद के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी कसया के पर्यवेक्षण मे चलाये जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 


आज दिनांक 15/02/2018 सुबह 09.30 बजे मुखबिर की सूचना पर बैरिया चौराहे से दिनांक 09.02.2018 को जहरूनिशा निवासी मल्लूडीह जो PNB कसया से 49000 रूपये निकालकर घर जा रही थी घर के पास मोटर साईकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा पैसा लूट लिया गया था। 


इस  घटना में शामिल अभियुक्त देवेन्द्र सिंह व दुर्गेश को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से लूट का 15000 रू. घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल व देवेन्द्र के पास से 315 वोर एक कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया इस प्रकार घटना का पुलिस द्वारा सफल अनावरण हुआ। 

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured