उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की 68,500 पदों पर निकली हैं बंपर भर्तियां



उत्तर प्रदेश सरकार ने असिस्टेंट टीचर के पद पर भर्तियां निकाली हैं। 68,500 पदों पर निकली इन भर्तियों को इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 फरवरी है।प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के 46560 पद खाली है इसे देखते हुए तबादले के दौरान सरप्लस शिक्षकों को शिक्षकों के कमी वाले स्कूलों में समायोजित करेगा। नई भारतीय भी होंगी। 


यूपी में 1,12,747 प्राथमिक विद्यालय और 45,649 उच्च प्राथमिक विधालय है। इनमे से ग्रामीण इलाको प्राधनध्यापक और सहायक अध्यापक के 86,560 पद है। इनमे से 72,171 प्रधानध्यापक ही पढ़ा रहे है। जबकि 14,389 पद खाली पड़े है। इसी तरह सहायक अध्यापक के 3,14,131 पद सृजित है। इनमे 2,81,960 शिक्षक कार्यरत है और 32,171 पद खाली पड़े है। वही कुल शिक्षकों के 46,560 पद रिक्त है। इन पर 12,540 सहायक अध्यापक , 4,000 उर्दू शिक्षक, 6,500 प्रशिक्षु शिक्षकों की तैनाती की कार्यवाही चल रही है। इनके अलावा 1,064 प्रशिक्षु शिक्षकों को मैलिक न्युक्ति के आदेश भी हो चुके है। 


प्रदेश के 15 जिलों में शिक्षकों का अभाव  
इनमे कुशीनगर, गाजीपुर, बाँदा, सुल्तानपुर, महराजगंज, रामपुर, सोनभद्र, बहराइच, हरदोई, बलरामपुर, लखीमपुर, गोण्डा, जौनपुर, बदायू, सीतापुर इन जिलों में शिक्षकों की ज्यादा कमी है। 


उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. सरकार के नियमों के तहत ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी।उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। चुने जाने वाले उम्मीदवारों को 9,300 से 34,800 रुपये का वेतन और 4600 रुपये ग्रेड पे दिया जाएगा। 


इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी पद अलग-अलग जिले के हिसाब से निकाली गई है।  



0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured