कप्तानगंज तहसील पर समाजवादी पार्टी का घेरा डालो डेरा डालो का अनिश्चित कालीन आंदोलन



समाजवादी नेता गण
आज दिनांक 22.1.2018 को समाजवादी पार्टी द्वारा 'घेरा डालो डेरा डालो' अभियान का अनिश्चित कालीन आंदोलन पूर्व चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री राधेश्याम सिंह के अगुवाई में सुबह 10 बजे से कप्तानगंज तहसील परिसर में होगा। जिसमें पूर्व सांसद श्री बालेश्वर यादव, जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, पूर्व विधायक शंभु चौधरी समेत तमाम पार्टी नेतागण व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगें।



समजवादी नेताओ का कहना है कि योगी सरकार में हो रहे अत्याचार के खिलाफ अनिश्चित कालीन 'घेरा डालो डेरा डालो' आंदोलन होगा। नेताओ ने कहा अन्याय, भ्रष्टाचार,बलात्कार,मीडिया एवं आधुनिकतावादियों के दवाव में चल रहे षडयंत्र के खिलाफ समाजवादी पार्टी पुरे ताकत से आवाज उठती रहेगी। 



पार्टी पदाधिकारियों ने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया है की अधिक से अधिक संख्या में समय पर पहुँचकर आंदोलन को सफल बनाये। 

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured