![]() |
| उत्तर प्रदेश पुलिस थाना क्षेत्र कप्तानगंज कुशीनगर |
कप्तानगंज : कुशीनगर जनपद के थाना क्षेत्र कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा अपने कर्तव्य पालन में सजगता और तत्परता बरतते हुए एक दुखी महिला की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया। जिसके लिए कप्तानगंज थाना टीम के उत्सावर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को 5000 का पुरस्कार दिया गया।
आज दिनांक 29 -8 -2020 को जनपद कुशीनगर के थाना क्षेत्र कप्तानगंज में करीब 11 बजे दिन में मोबाईल नम्बर 988882632 से काल कर बताया गया की मेरी बहन रेखा पत्नी मनोज राजभर निवासी मोहन मुंडेरा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर, अपने घर से नाराज होकर निकली है। वो रेलवे पटरी पर आत्महत्या के इरादे से निकली है।
यह भी पढ़े - कुशीनगर - आगामी त्यौहारों को लेकर जिले भर में पुलिस कड़ी चौकसी
इस सुचना पर थानाध्यक्ष कप्तानगंज अपने टीम के बोदरवार रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहा कालर की बहन रेखा पटरी पर मिली। रेखा को समझा बुझा कर वहा से हटाया गया। रेखा के परिजनों को थाने बुला कर दोनों पक्षों को समझाकर दोनों पक्षों के समस्याओ का निवारण कराया।
कालर की बहन रेखा संतुष्ठ होकर हसी ख़ुशी अपने पति मनोज राजभर के साथ वापस घर चली गयी। कप्तानगंज थाना पुलिस टीम की तत्काल कार्यवाही से रेखा की जान बचा सराहनीय कार्य किया है। जिसके उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने पूरी टीम को पांच हजार रूपये से पुरस्कृत किया।


Post a Comment