![]() |
| उत्तर प्रदेश पुलिस कुशीनगर |
कुशीनगर - कोरोना संकट के बीच आगामी त्योहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने ठोस कदम उठाया है। त्योहार पर एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने तथा जुलूस आदि निकालने पर पूरी तरह से रोक है। शासन-प्रशासन द्वारा जारी इस दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने वालों को सजा भुगतनी होगी।
रविवार को मनाए जाने वाले मुहर्रम को देखते हुए नगर समेत जिले भर में कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मुहर्रम दु:ख व्यक्त करने का त्योहार है। जिसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाना सभी की जिम्मेदारी है। त्योहार मनाते समय यह ख्याल रहे कि एक साथ बड़ी संख्या में लोग एकत्रित न हों साथ ही जुलूस आदि न निकालें।
यह भी पढ़े - कुशीनगर में कोरोना से चार की मौत, 103 मिले नए कोरोना पॉजिटिव
कुशीनगर में पुलिस द्वारा नागरिकों से आह्वान किया गया है, कि वे शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पालन करें। शरारती तत्व त्योहार में खलल डालने की चेष्टा न करें, क्योंकि संदिग्धों को चिन्हित कर उन पर पैनी निगाह रखी जा रही है। इस तरह की हरकतों को अंजाम देने वालों पर पुलिस सख्ती का रुख अपनाए हुए है।
जनपद कुशीनगर में शनिवार को नगर समेत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। एएसपी एपी सिंह मातहतों के साथ भ्रमण कर जारी निर्देश के अनुसार त्योहार मनाने की अपील की।


Post a Comment