शातीर अंतर जनपदीय चोर गिरफ्तार,नगद, अबैध असलहा,आभूषण बरामद

Kushinagar News
उत्तर प्रदेश पुलिस कुशीनगर 


अंतर जनपदीय शातीर चोर गैंग का खुलाशा







कुशीनगर : जनपद में लगतार चलाये जा रहे अपराध औऱ अपराधियो के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक राजीव नरायण मिश्र के मुहिम में पुलिस अधीक्षक उतरी गौरव वंसवाल के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कसया ओमपाल सिह के नेतृत्व में आज अहिरौली बजार पुलिस टीम ने जरिये मुखबीर के सूचना पर अंतर जनपदीय शातीर चोर गैंग का खुलाशा करने में कामयाबी पायी है।


यह भी पढ़े - कच्ची शराब पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 410 ली० शराब सहित 22 गिरफ्तार



पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अबैध असलहा,आभूषण,नगद के साथ चोरी में उपयोग होने वाली दो अदद मोटरसाइकिल के साथ एक अदद स्कूटी भी बरामद किया गया है।





अहीरौली बाजार पुलिस की कामयाबी




सनद हो की थानाध्यक्ष अहिरौली बजार राजेश मौर्य, उप निरीक्षक राकेश रोशन सिह, आरक्षी इंद्रभान यादव,शंखधर रॉय, जितेंद्र यादव,पंकज यादव को साथ लेकर मुखबीर के बताए गए स्थान से गोर जीत चौहान पुत्र स्व शिवनाथ चौहान निवासी अग्या थाना पिपराइच,जनपद गोरखपुर के पास से एक अदद देशी तंमचा, 315 बोर,व एक अदद जिंदा कारतूस315 बोर व 51 सौ रुपये नगद, दूसरा राकेश भारती पुत्र फागु भारती निवासी उपरोक्त के पास से एक अदद देशी तंमचा,315 बोर,एक जिंदा कारतूस 315 बोर,के साथ 26 सौ रुपये नगद वही तीसरा अभियुक्त गुड्डू उर्फ उमेश बर्मा पुत्र गुलाब चंद बर्मा सा कस्बा पिपराइच जिला गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है।


यह भी पढ़े - कुशीनगर : अवैध और कच्ची शराब के मामले में 26 गिरफ्तार



 उक्त घटना का खुलाशा पुलिस अधीक्षक उतरी गौरव वंशवाल के द्वारा आज प्रेस कांफ्रेश में किया है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured