![]() |
| कच्ची शराब पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 410 ली० शराब सहित 22 गिरफ्तार |
कुशीनगर : जनपद में पुलिस द्वारा अवैध और कच्ची शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली है।
जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के बिक्री /निष्कर्षण के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा आज दिनांक 13.02.19 को 24 कुन्तल लहन नष्ट किया और 410 लीटर कच्ची और अवैध शराब के साथ 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़े - कुशीनगर : अवैध और कच्ची शराब के मामले में 26 गिरफ्तार
पुलिस अभियान में गिरफ्तार 22 अभियुक्तों पर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।
इसके अतिरिक्त थाना कप्तानगंज व अहिरौली बाजार की संयुक्त टीम द्वारा जेसीबी लगाकर लहन / कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी जारी है।


Post a Comment