विपक्षी दलों के साथ बीजेपी विधायक प्रभारी मंत्री के सामने सरकार से सवाल कर बैठे

विपक्षी दलों के साथ बीजेपी विधायक प्रभारी मंत्री के सामने सरकार से सवाल कर बैठे
विपक्षी दलों के साथ बीजेपी विधायक प्रभारी मंत्री के सामने सरकार से सवाल कर बैठे (फाइल फोटो)

विपक्षी दलों के साथ बीजेपी विधायक प्रभारी मंत्री से सवाल, पूछा कहा है विकाश 



कुशीनगर: गुरुवार को उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में तब अजीबो-गरीब स्थिति खड़ी हो गई जब विपक्षी दलों के साथ बीजेपी विधायक प्रभारी मंत्री के सामने सरकार से सवाल कर बैठे। पूछा कि कहां है विकास। अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए जनहित जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग किया।

प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने प्रदेश सरकार की 61 बदुओं से संबंधित विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा शुरू ही की थी कि विधायक पवन केडिया ने नहरों की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि नहरों में पानी तो दूर नहरों की सिल्ट व झाड़ियों की सफाई तक नहीं की गई है। नहरें कूड़ेदान बन गई हैं। किसानों द्वारा बार-बार शिकायत की जाती है, बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लिया जाता। इस पर प्रभारी मंत्री ने अधिशासी अभियंता से जवाब देने को कहा तो उन्होंने कहा कि 212 लाख रुपये खर्च कर रबी के पूर्व सिल्ट की सफाई कराई गई थी।

बैठक में नहर सफाई के इस मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर से कहा कि इसके नाम पर धन का बंदरबांट किया गया है। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यदि सभी जनप्रतिनिधि सहमत हों तो अधिशासी अभियंता सिचाई के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए, इसके लिए हाथ उठाने के लिए भी कहा, पर किसी जनप्रतिनिधि ने हाथ नहीं उठाया। प्रभारी मंत्री ने एक समिति गठित कर एक माह में नहर की सफाई का सत्यापन कराने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिया।

यह भी पढ़े -अपर उपजिलाधिकारी श्री त्रिभुवन की कार्यवाही से भर्ष्टाचारियो में हड़कंप


प्रभारी ने कहा कि जांच में यदि लापरवाही व धन के बंदरबांट की पुष्टि हुई तो कार्रवाई की जाएगी। विधायक अजय कुमार लल्लू ने शिकायती लहजे में कहा कि मानसून आने में कुछ ही दिन बाकी है, पर अभी तक बांधों की मरम्मत नहीं कराई गई। बाढ़ खंड के अभियंता ने मरम्मत कराने की जानकारी दी।

यह भी पढ़े - ईमानदारी को परेशान किया जा सकता लेकिन झुकाया नहीं जा सकता, इसके मिशाल है त्रिभुअन


इस अवसर पर कुशीनगर सांसद राजेश पांडेय, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, गंगा सिंह कुशवाहा, जटाशंकर त्रिपाठी, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, रामअवध यादव, जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार पांडेय, सीडीओ देवीदास, पीडी राजेंद्र प्रसाद, डीएसओ विमल कुमार शुक्ल सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा सभी एसडीएम व अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।


0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured