![]() |
| कुशीनगर एयरपोर्ट को 15 जून से पूर्व एयरपोर्ट का कार्य पूरा कराने का डीएम का निर्देश |
उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने शनिवार की शाम कसया में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट का कार्य भार सम्भल रही संस्था को जमीन के अंदर का कार्य हर हाल में जल्द से जल्द 15 जून से पूर्व पूरा कराने का निर्देश दिया है।
उन्होंने ने कहा कि बरसात होने से पूर्व जमीन के अंदर का कार्य पूर्ण होना आवश्यक है। इसके लिए जरूरत पड़े तो दिन-रात कार्य किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों को मैन पावर बढ़ाने का भी निर्देश दिया है। शाम लगभग साढ़े छह बजे एयरपोर्ट पर पहुंचे डीएम ने पुराने टर्मिनल बि¨ल्डग के छत पर चढ़ कर उसकी स्थिति जानी।
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन एटीसी एवं फायर ब्रिगेड बि¨ल्डग का भी निरीक्षण किया। एक मजदूर से ढ़ाले गए बीम पर हथौड़ा चलवा कर उसकी मजबूती का परीक्षण भी किया। डीएम ने ईदगाह हटा कर बने रन-वे के साथ-साथ एयरपोर्ट के अंतिम छोर तक पहुंच कर चहारदीवारी एवं अन्य कार्यों का भी बारीकी से निरीक्षण किया।
कुशीनगर एयरपोर्ट पर निरिक्षण के दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी, तहसीलदार एसपी विश्वकर्मा, एयरपोर्ट बना रही कंपनी के अभियंता सूरज श्रीवास्तव, राजस्व विभाग के ब्रजेश मणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, आशीष दूबे, सिकंदर आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment